समाचार · मध्य प्रदेश
नेशनल हाईवे किनारे दुकान से 17 मुर्गे चोरी, CCTV:उमरिया के दुब्बार गांव की घटना; दो स्थानीय लोगों पर संदेह, पूछताछ कर रही पुलिस
उमरिया जिले के दुब्बार गांव में नेशनल हाईवे-43 किनारे स्थित एक मुर्गा दुकान से चोर 17 मुर्गे चुरा ले गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर दुकान संचालक ने पुलिस समेत कलेक्टर और एसपी से मामले की शिकायत की है। सीसीटीवी फुटेज में दिखी चोरी की वारदात दुकान संचालक जाहिद ने बताया कि दुकान में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जब उन्होंने फुटेज खंगाली तो कुछ लोग दुकान से मुर्गे ले जाते हुए साफ दिखाई दिए। चोरों ने दुकान से कुल 17 मुर्गों पर हाथ साफ किया है। गांव के ही दो युवकों पर जताया संदेह पीड़ित ने चंदिया थाने में आवेदन देकर गांव के ही दो स्थानीय युवकों पर चोरी का शक जाहिर किया है। जाहिद ने इस मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने और अपने मुर्गों की भरपाई कराने की गुहार लगाई है। फुटेज के आधार पर जांच जारी, जल्द दर्ज होगी प्राथमिकी मामले की जांच कर रहे चंदिया थाने के अधिकारी जीआर खन्ना ने बताया कि शिकायत के आधार पर संदिग्धों को चिह्नित कर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच पूरी होते ही मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।