Wednesday, 12 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

107 फीट झंडे के नीचे जुटे लोग, राष्ट्रगान गाया:बुरहानपुर में तिरंगा यात्रा, हाथ में राष्ट्रीय झंडा लेकर शामिल हुईं विधायक

INT News12 August 2026 at 08:56 pm

बुरहानपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। बुधवार शाम शाहपुर में बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस और नेपानगर में नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू के नेतृत्व में ये यात्राएं आयोजित की गईं। नेपानगर में तिरंगा यात्रा यूनियन भवन से शुरू होकर अंबेडकर चौराहा होते हुए मातापुर बाजार पहुंची। इसमें विधायक मंजू राजेंद्र दादू के साथ बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। वहीं, नगर परिषद शाहपुर द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने किया। यह यात्रा शाम 4 बजे नगर परिषद प्रांगण से प्रारंभ हुई।इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, निकाय के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों और 'भारत माता की जय' तथा 'वंदे मातरम्' के जयघोष से पूरा शाहपुर नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान विभिन्न मार्गों पर नागरिकों ने भी इसका स्वागत किया। यात्रा नगर परिषद प्रांगण से शुरू होकर भोई मोहल्ला, एसी चौराहा, भैरव बाबा चौराहा, छोटा बाजार, महादेव मंदिर और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर चौराहा से गुजरी। यह यात्रा बस स्टैंड स्थित जय स्तंभ पहुंची, जहां 107 फीट ऊंचे विशाल तिरंगे ध्वज के समक्ष सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। इसके बाद यात्रा पुनः नगर परिषद प्रांगण पहुंचकर समाप्त हुई।तिरंगा यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष साधना वीरेन्द्र तिवारी, अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष रजनी गोपाल चौधरी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।