national · उत्तर प्रदेश
दिग्विजय सिंह की ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ पर अयोध्या के संतों का विरोध, बोले-यह राजनीतिक यात्रा
INT News10 September 2026 at 01:24 pm

अयोध्या, 10 सितंबर। कांग्रेस सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की प्रस्तावित ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ को लेकर अयोध्या में सियासी और धार्मिक बयानबाजी तेज हो गई है। हनुमानगढ़ी और तपस्वी छावनी से जुड़े संतों ने यात्रा के ऐलान पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक कदम बताया है। संतों का आरोप है कि कांग्रेस और दिग्विजय सिंह अब सनातन धर्म की बात करके राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं।