Saturday, 19 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तर प्रदेश

'प्रेरणा विमर्श' को लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन, 20 सितंबर को सुबह 7 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री

INT News19 September 2026 at 12:30 pm

ग्रेटर नोएडा, 19 सितंबर। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दो दिवसीय 'प्रेरणा विमर्श-2026' कार्यक्रम को लेकर गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कार्यक्रम 19 और 20 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की जानकारी आयोजकों की ओर से दी गई है। इस कार्यक्रम में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।