Thursday, 5 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

गुजरात के लोकभवन में गूंजी राज्यों की संस्कृति, रामगढ़ के कलाकार ने भेंट की बिरसा मुंडा की पेंटिंग

INT News5 November 2026 at 09:20 pm

रामगढ़. गुजरात के गांधीनगर स्थित लोकभवन में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के तहत विभिन्न राज्यों का संयुक्त स्थापना दिवस मनाया गया. राज्यपाल आचार्य देवव्रत की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत कर अपनी सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई.

देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता

इस अवसर पर अहमदाबाद में रहने वाले रामगढ़ निवासी डॉ. अविनाश चंद्र पाठक ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की अपनी बनायी पेंटिंग गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को भेंट की. राज्यपाल ने देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता को भारत की सबसे बड़ी शक्ति बताया. समारोह में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि और लोग उपस्थित थे.