Wednesday, 12 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

हरीरपुरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली बंद:फोरलेन निर्माण और रखरखाव के कारण नहीं रहेगी लाइट

INT News12 August 2026 at 05:56 pm

बुरहानपुर में गुरुवार, 13 अगस्त को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। फोरलेन सड़क निर्माण के लिए बिजली के खंभों और लाइनों की शिफ्टिंग के साथ अन्य आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाएंगे। इसके चलते अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से आवश्यक काम पहले से निपटा लेने की अपील की है। फोरलेन निर्माण के चलते 11 से 2 बजे तक बिजली बंद शनवारा चौराहा से गणपति नाका तक फोरलेन सड़क निर्माण के चलते 11 केवी हरीरपुरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान सलूजा टिंबर मार्ट, आरको कॉम्प्लेक्स, ठाकुर साहब का पेट्रोल पंप, कृषि उपज मंडी, मला लाइन हरीरपुरा, सुभाष स्कूल, राधेश्याम अस्पताल, शाह एन शाह मॉल, बीएसएनएल ऑफिस, गुरूसिख मॉल, मंगलम प्रोसेस और हजरत गोटिया पीर दरगाह क्षेत्र प्रभावित होंगे। आदर्श कॉलोनी और टाउन सेकंड फीडर पर भी मेंटेनेंस इसी दिन 11 केवी आदर्श कॉलोनी और 11 केवी टाउन सेकंड फीडर पर विद्युत संबंधी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके कारण सुबह 10 बजे से 11 बजे तक इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे उपकार नगर, रेलवे स्टेशन, चित्रा टॉकीज, गुलाबगंज, पातोंडा रोड, पारस टॉकीज, शासकीय अस्पताल लालबाग, चिंचाला संपूर्ण क्षेत्र, दत्त मंदिर क्षेत्र, वृंदावन धाम, ग्रामीण क्षेत्र, सुभाष नगर, विजय नगर, अभिलाषा नगर और अंबिका नगर प्रभावित होंगे। जरूरत के अनुसार बदल सकता है कटौती का समय बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि निर्धारित कार्य की आवश्यकता के अनुसार विद्युत कटौती के समय में बदलाव भी किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से कटौती के दौरान सहयोग करने की अपील की है।