Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पलवल पुलिस ने पकड़े दो बाइक चोर:दिल्ली से चुराई मोटरसाइकिल, बेचने की फिराक में खड़े, दोनों नूंह के रहने वाले

INT News11 August 2026 at 04:19 pm

पलवल में हथीन एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) स्टाफ ने दिल्ली से चोरी हुई एक बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नूंह जिले के पुन्हाना निवासी भगवत प्रसाद और फराज उर्फ फररु के रूप में हुई है। एवीटी स्टाफ प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम हवलदार राहुल के नेतृत्व में जयंती मोड़, हथीन पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की बाइक लेकर उटावड़ रोड बाइपास मोड़ के पास खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी और बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा मांगने पर नहीं दिखा सके दस्तावेज पूछताछ और कागजातों की जांच के दौरान आरोपी बाइक के कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। वाहन के इंजन और चेसिस नंबर की साइबर सेल के माध्यम से जांच करने पर पता चला कि यह बाइक सनलाइट कॉलोनी, साउथ ईस्ट दिल्ली थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिसके संबंध में वहां पहले से ही एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर उनके खिलाफ हथीन थाना में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित दिल्ली पुलिस को भी दे दी गई है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।