Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रोहतक में सफाई कर्मचारियों ने शहर में फैलाई गंदगी:जगह-जगह डाला कचरा, 3 दिन की हड़ताल में गंदगी से अटा क्षेत्र

INT News7 August 2026 at 04:56 pm

रोहतक में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए है। वहीं, कर्मचारी खुद भी जगह-जगह गंदगी डालकर शहर को गंदा कर रहे है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर तरफ से बदबू आ रही है, जिससे बच्चे भी परेशान है। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारियों ने गाड़ियों से कचरा ले जाकर विभिन्न चौक चौराहों पर डाला हुआ है, जिससे गंदगी के ढेर लगे हुए है। चौक चौराहों पर निगम कर्मचारियों ने खुद ही गंदगी डालकर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सरकार 12 साल से मांग रही समय

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले 12 साल से केवल समय ही मांग रही है। सुबह 4 बजे उठकर घर से निलकते है और शहर को साफ करने का काम करते है। लेकिन मेहनताने के रूप में केवल 1500 रुपए मिलते है। सरकार गरीबों तक योजनाओं का लाभ देने की बात करती है, लेकिन सफाई कर्मचारियों का भला कब करेगी। कचरे के ढेर दिख रहे, परिवार को कौन देखेगा

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि प्रशासन व सरकार को कचरे के ढेर तो दिखाई दे रहे है, लेकिन सफाई कर्मचारियों के परिवार को कौन देखेगा। सुबह 6 बजे काम पर बुलाते है, घर परिवार को छोड़कर आना पड़ता है और वेतन के रूप में वही मात्र 1200 से 1500 रुपए मिलते है। प्रदेश के 50 हजार कर्मचारी हड़ताल में शामिल

कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश के 50 हजार सफाई कर्मचारी हड़ताल में शामिल है और जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में कर्मचारियों को पक्का करने की बात कही थी, लेकिन आज तक नहीं किया। सरकार अपने वादे से मुकर रही है। कचरा उठाने का नहीं करेंगे कोई काम

नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शंभू टांक ने कहा कि पीछे एक से 14 मई तक कर्मचारियों ने हड़ताल की, जिसमें आमजन का पूरा सहयोग मिला था। अब 6 से 8 अगस्त तक प्रदेश स्तरीय हड़ताल है, जिसके दूसरे दिन भी गंदगी नहीं उठाई गई। जब तक सरकार कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं करती, कचरा नहीं उठाया जाएगा।