Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

इंदौर में युवती ने जहर खाकर दी जान:हाथ पर मेहंदी से लिखा था युवक का नाम; प्रेम प्रसंग की आशंका

INT News10 August 2026 at 10:37 am

इंदौर के चंदन नगर इलाके में 18 साल की एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी। युवती ने कुछ दिन पहले मेहंदी से अपने हाथ पर एक युवक का नाम लिखा था। शनिवार देर रात परिवार के सोने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। रविवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। चंदन नगर पुलिस के मुताबिक, मृतका रानी (18) पुत्री कन्हैयालाल, निवासी नांवदा पथ, शनिवार रात करीब 1 बजे तबीयत बिगड़ने पर एमवाय अस्पताल लाई गई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि रानी 10वीं तक पढ़ी थी और इलाके की एक फैक्ट्री में काम करने जाती थी। शनिवार को उसने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद मोबाइल पर बात की और सोने चली गई। रात में उसकी मां ने उसे अचानक तबीयत बिगड़ी हालत में देखा। युवती के हाथ पर लिखा था युवक का नाम

रानी के हाथ पर शंकर नाम के युवक का नाम लिखा था। पिता कन्हैया के मुताबिक, चार से पांच दिन पहले रानी ने मेहंदी से यह नाम लिखा था। पुलिस को प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। पिता के मुताबिक, रानी के मोबाइल में लॉक लगा है। पुलिस मोबाइल की भी जांच करेगी और युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है। निर्माणाधीन बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से गिरा चौकीदार, मौत

इधर, इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके में एक चौकीदार की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बिजलपुर इलाके में जैस्मिन प्राइम नाम की कॉलोनी में तीन मंजिला बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है। रविवार शाम चौकीदार रामभरोसे (40) पुत्र त्रिलोकनाथ, निवासी हसनजी नगर, दूसरी मंजिल के डक से पहली मंजिल पर गिर गया। उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां रात में उसकी मौत हो गई। रामभरोसे सतवास का रहने वाला था और करीब तीन महीने पहले चौकीदारी के लिए यहां आया था। उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।