Thursday, 5 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

तरनतारन में बॉर्डर के पास मिले टूटे ड्रोन:DJI समेत 3 मॉडल शामिल, पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की

INT News5 November 2026 at 09:48 pm

तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खालड़ा पुलिस को तीन गांवों से टूटे हुए ड्रोन मिले हैं। पुलिस ने इन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना खालड़ा के मुख्य अधिकारी एसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि ड्रोन माड़ी कंबोके, वां तारा सिंह और पत्ती राजोके गांवों से मिले हैं। इनमें DJI, Mavic Air 3 और XB4X4 मॉडल शामिल हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस एसआई अमरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ड्रोन मिलने के संबंध में मुकदमा नंबर 338, 339 और 340 दर्ज किए हैं। ये केस एयरक्राफ्ट एक्ट की धारा 25, 26 और 29 के तहत दर्ज हुए हैं।