Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Bigg Boss 20: '10 साल का फर्क और ऊपर से एक्टर...', क्या पैरेंट्स की नाराजगी बनी करण वाही और उदिति सिंह के ब्रेकअप की वजह?

INT News21 September 2026 at 10:13 pm

Bigg Boss 20 के घर में वीकेंड का वार खत्म होते ही माहौल थोड़ा शांत होता दिख रहा है. कभी घरवाले अपने-अपने ग्रुप्स में बैठकर आगे का गेम प्लान डिस्कस कर रहे हैं, तो कभी आपस में हंसी-मजाक का दौर चल रहा है. इसी बीच उदिति सिंह ने अपने पुराने रिश्ते को लेकर बातों-बातों में एक बड़ा खुलासा कर दिया. उन्होंने बताया कि उनके घरवालों को टीवी एक्टर करण वाही के साथ उनका रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था. आइए आपको बताते हैं कि उदिति ने इस रिश्ते और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर क्या-क्या बताया.

फुटबॉल मैच में रणबीर कपूर से मुलाकात

बातचीत की शुरुआत तब हुई जब उदिति ने घरवालों को बताया कि वह बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर से मिल चुकी हैं. यह सुनते ही सब हैरान रह गए और घरवालों ने फौरन पूछा कि वह रणबीर से कब मिली थीं. इस पर उदिति ने बताया कि यह मुलाकात उनके एक्स करण वाही की वजह से हुई थी. उदिति ने कहा,

"मेरा एक्स फुटबॉल खेलता था. वह अमिताभ बच्चन वगैरह के साथ खेल रहे थे, तब वहां रणबीर कपूर भी थे और वहीं मेरी रणबीर से मुलाकात हुई थी."

लंदन से छिपकर मुंबई आईं उदिति, स्टोरी ने खोल दी पोल

इसी दौरान उदिति ने बताया कि उस वक्त वह लंदन में थीं और घरवालों से छिपकर सिर्फ करण से मिलने मुंबई आ गई थीं. लेकिन करण के एक पोस्ट की वजह से उनका यह सीक्रेट खुल गया और घर पर भारी डांट पड़ी. उदिति ने कहा,

"मैं लंदन से बॉम्बे आई थी उनसे मिलने बिना घरवालों को बताए. तो जब मेरे एक्स ने स्टोरी लगा दी थी, तो सबको पता चल गया था क्योंकि वह इतना पॉपुलर था. मेरी मम्मी ने मेरी वाट लगाई क्योंकि मेरे पैरेंट्स हमारा रिलेशन पसंद नहीं करते थे, क्योंकि हमारे बीच 10 साल का गैप था और वह एक एक्टर भी था, इसलिए."

ये भी पढ़ें:  बस, बहुत हुआ... कभी गोद में बैठीं तो कभी जबरन गले लगीं लवप्रीत, आसिफ खान की पत्नी का फूटा गुस्सा, पोस्ट शेयर कर निकाली भड़ास

2022 में हुआ था दोनों का ब्रेकअप

करण वाही और उदिति सिंह का यह रिश्ता साल 2019 के आसपास शुरू हुआ था. करीब 3 साल तक दोनों साथ रहे और सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते थे. लेकिन साल 2022 में अचानक दोनों अलग हो गए और अपने अकाउंट्स से सारी तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं. अब उदिति के इस खुलासे के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या 10 साल का एज गैप और पैरेंट्स की नाराजगी ही इस रिश्ते के टूटने की वजह बनी थी.