Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

70 करोड़ की एमडी तस्करी केस में ED की कार्रवाई:90 लाख की संपत्तियां कुर्क; इंदौर-मंदसौर में तलाशी के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार

INT News21 September 2026 at 10:37 pm

करीब 70 करोड़ रुपए की मेफेड्रोन (एमडी) की कथित तस्करी से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की इंदौर टीम ने आरोपियों से जुड़ी 90 लाख रुपए से अधिक मूल्य की अचल संपत्तियां अंतरिम रूप से कुर्क की हैं। ये संपत्तियां हैदराबाद और मंदसौर में स्थित बताई गई हैं। ईडी के अनुसार, कुर्क की गई संपत्तियां ड्रग केस के आरोपी वेद प्रकाश व्यास, दिनेश अग्रवाल और अक्षय अग्रवाल से जुड़ी हैं। एजेंसी ने इन संपत्तियों को लेकर अंतरिम कुर्की आदेश जारी किया है। क्राइम ब्रांच की FIR के बाद ED ने शुरू की जांच क्राइम ब्रांच ने वेद प्रकाश व्यास, दिनेश अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल और अन्य के खिलाफ NDPS एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया था। केस करीब 70 करोड़ रुपए मूल्य की मेफेड्रोन की व्यावसायिक मात्रा के कथित अवैध कब्जे और तस्करी से जुड़ा है। इसी केस के आधार पर ईडी ने PMLA के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों के वित्तीय लेनदेन की जांच शुरू की। ड्रग तस्करी से कमाई का आरोप ईडी की जांच के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी से बड़ी मात्रा में अपराध से अर्जित आय जुटाई। एजेंसी को यह रकम अलग-अलग निजी और व्यावसायिक बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर किए जाने की जानकारी मिलने की बात कही गई है। जांच के दौरान महत्वपूर्ण नकद लेनदेन भी सामने आने का दावा किया गया है। ईडी के मुताबिक, जांच के दौरान दर्ज बयानों से आरोपियों के नियमित कारोबार के अलावा कथित रूप से मादक पदार्थों की आपूर्ति और तस्करी में शामिल होने की जानकारी सामने आई। 17 जुलाई को इंदौर-मंदसौर में छापेमारी इस मामले में ईडी ने 17 जुलाई को इंदौर और मंदसौर में कई परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया था। कार्रवाई के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी की मौजूदा कार्रवाई आरोपियों की संपत्तियों और ड्रग तस्करी से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच का हिस्सा है।