Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पलासिया चौराहे पर पहुंचा जर्मनी का ग्रुप:कहा- ईंधन बचेगा, प्रदूषण,नो-कार डे का किया समर्थन, ट्रैफिक पुलिस ने की अनाउंसमेंट

INT News21 September 2026 at 10:16 pm

जर्मनी से इंदौर आए युवक ने ’नो कार डे’ अभियान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इंदौर अमेजिंग सिटी है, नो कार डे से ईंधन की बचत होगी और प्रदषूण में कमी आएगी। दरअसल, 22 सितंबर को मनाए जाने वाले वर्ल्ड नो कार डे के अवसर पर ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों को निजी वाहनों का कम से कम उपयोग करने और वैकल्पिक साधनों को अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सोमवार रात को पलासिया चौराहे पर टीआई अरविंद दांगी और राधा यादव व टीम जागरूकता अभियान चला रही थी। इस दौरान जर्मनी से इंदौर घूमने आए समूह के लिए एक मेहमान ने ट्रैफिक पुलिस के नो कार डे अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि इंदौर अमेजिंग सिटी है। उन्होंने कहा कि हमें नो कार डे अभियान को सपोर्ट करना चाहिए, क्योंकि इससे ईंधन की बचत होगी और गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण भी कम होगा। 22 सितंबर को World No Car Day के मौके पर द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। यातायात पुलिस की टीम ने माइक से अनाउंसमेंट कर तथा फ्लेक्स एवं पोस्टर के माध्यम से नो कार डे का संदेश देते हुए वाहन चालकों से सहयोग की अपील की जा रही है। नो कार डे का उद्देश्य लोगों को निजी वाहनों के कम उपयोग तथा वैकल्पिक परिवहन साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। यदि छोटी दूरी के लिए पैदल चलने, साइकिल का उपयोग करने तथा आवश्यकतानुसार लोक परिवहन एवं अन्य साझा परिवहन साधनों को अपनाया जाए, तो शहर की सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।