world
दक्षिण कोरिया: विदेश यात्रा को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल, राष्ट्रपति ली बोले- कूटनीति के लिए जरूरी
INT News10 September 2026 at 01:13 pm

पेरिस/सोल, 10 सितंबर। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग हाल ही में तीन देशों की यात्रा पर निकले। उनके लगातार दौरे को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाया तो उन्होंने इसे कूटनीतिक लिहाज से जरूरी करार दिया। उन्होंने कहा कि ये विदेश यात्राएं महज दौरे नहीं, बल्कि देश के हितों को आगे बढ़ाने और कूटनीतिक रिश्तों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण जरिया हैं।