Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

यहां पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, मुखबिरी पर ले जाओ 2.50 लाख; हर अपराध का अलग रेट

INT News11 August 2026 at 03:34 pm

उत्तराखंड में नशे के काले कारोबार पर शिकंजा कसने की पुलिस की मुहिम में अब आम लोग भी हिस्सा बन सकेंगे। दरअसल, उत्तराखंड में युवा पीढ़ी के बीच नशे का चलन बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में नशा तस्कर या फैक्ट्री पकड़वाने में मदद पर सरकार 30 हजार से ढाई लाख रुपये तक का इनाम देगी। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।केंद्र सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में जीओएसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नशे की रोकथाम के लिए मुखबिरों से मिलने वाले इनपुट पर लगातार छापेमारी और बरामदगी की जा रही है। नशीले पदार्थों की बरामदगी के लिए भारत सरकार की इनाम योजना को देखते हुए अब उत्तराखंड सरकार ने भी शासनादेश जारी किया है।दून से पिथौरागढ़ तक पकड़ी गईं फैक्ट्रियांराज्य में हाल में एसटीएफ और पुलिस ने कई जगह नशे की बड़ी खेप के साथ अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। पिथौरागढ़ में नशे की सामग्री की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। वहां की तेज गंध के कारण स्थानीय लोग इसे मुर्गी केंद्र समझते थे। रुड़की, भगवानपुर, सेलाकुई व कोटद्वार में भी ऐसी फैक्ट्रियां पकड़ी जा चुकी हैं।ऐसे करें संदिग्ध ठिकानों की पहचानएसटीएफ ने नशे के मामले में आम लोगों से सतर्कता की अपील की है। किसी घर, गोदाम या किसी स्थान पर रसायनों की तेज या असामान्य गंध, देर रात संदिग्ध लोगों की आवाजाही, बार-बार अज्ञात वाहनों या डिलीवरी का पहुंचना, खिड़कियों का हमेशा बंद रहना या कोई भी असामान्य गतिविधियां दिखाई दें तो पुलिस या एसटीएफ को सूचना देने को कहा गया है।किस पर कितना इनाम (रुपये में)कोकीन- 2.40 लाख प्रति किग्राहेरोइन -1.20 लाख प्रति किग्रामॉर्फीन बेस -20 हजार प्रति किग्राअफीम -6 हजार प्रति किग्राचरस -10 हजार प्रति किग्रागांजा -600 प्रति किग्राएम्फैटेमिन -20 हजार प्रति किग्राइन नंबरों पर दें सूचनाएसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा कि आपकी सतर्कता युवाओं को नशे से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है। नशे का जाल तोड़ने में सहयोग करें। इसके लिए दो नंबर जारी हुए हैं। एसटीएफ- 01352656202, मोबाइल नंबर- 9412029536