Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सिरसा में रोडवेज ड्यूटी क्लर्क को यूनियन पदाधिकारियों ने पीटा:आरोप-रूट पर जाने को कहा तो तैश में आए, बोले-हमारी चलेगी, कंप्लेंट दी

INT News7 July 2026 at 08:45 pm

सिरसा रोडवेज डिपो में ड्यूटी क्लर्क को आज मंगलवार को दो रोडवेज ड्राइवरों ने लात-घुसों से पीट लिया। ड्यूटी क्लर्क की वर्दी तक फाड़ दी और घायल हो गया। इसके बाद रोडवेज कर्मियों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को कंप्लेंट दी है। इस पर रोडवेज जीएम ने भी जांच के लिए टीएम को आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, ड्यटी क्लर्क बलजीत सिंह पिछले कुछ समय से डयूटी सेक्शन में कार्यरत है और कंडक्टर व ड्राइवरों की मार्ग पर बसों का समुचित संचालन के लिए ड्यूटी लगाने का काम है। मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन चार बजे बलजीत सिंह ड्राइवरों को ड्यूटी पर जाने की कहने के लिए वर्कशाप के अंदर चाय की दुकान पर गया था। वहां पर ड्राइवर निर्दोश और ड्राइवर विनोद कुमार वहां पर बैठे थे। आरोप है कि उसी समय उन दोनों ने बलजीत सिंह के साथ बहस शुरू कर दी और झगड़ा कर लिया। इसी बीच दोनों ने बलजीत को लात-घुसों से पीट दिया। घायल बलजीत का आरोप है कि वे दोनों पहले से प्लानिंग बनाकर आए थे। उस जगह पर बैठे थे, जहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे। इनमें से एक निर्दोश पहले से मेडिकल लीव पर चल रहा था और आज वह छुट्‌टी पर होने के बावजूद डिपो में आया हुआ था। पास में विनोद बैठा था, जिसकी मार्ग डयूटी थी।