समाचार · छत्तीसगढ़
बिलासपुर जोन की 8 ट्रेनें कैंसिल:भाटापारा-हथबंध स्टेशन के बीच होगा ऑटो सिग्नलिंग का काम, 18-19 जुलाई को नहीं चलेंगी गाड़ियां, यात्रियों को होगी परेशानी
बिलासपुर जोन की 8 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। भाटापारा-हथबंध स्टेशन के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का काम होगा। इस काम के चलते 18 और 19 जुलाई को मैमू लोकल और पैसेंजर गाड़ियों को रद्द किया गया है। लोकल मैमू ट्रेनें नहीं चलने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की मुसीबतें बढ़ जाएंगी। रेलवे प्रशासन का दावा है कि, बिलासपुर जोन में इंफ्रास्ट्रक्चर और डवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है। जिसे जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का काम होगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रद्द होने वाली गाड़ियां बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी 18 और 19 जून को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से शुरू होगी। गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
18 और 19 जून 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी। बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।