समाचार · हरियाणा
पूर्व सांसद सुभाष चंद्रा के पिता का आज अंतिम संस्कार:केंद्रीय मंत्री खट्टर-CM सैनी के पहुंचने की उम्मीद; दोपहर 12 बजे होगी अंत्येष्टि
हरियाणा से पूर्व राज्यसभा सांसद और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का आज अग्रोहा में अंतिम संस्कार होगा। उनका सोमवार को मुंबई में निधन हो गया था। वे 96 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी अंत्येष्टि पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सैनी, मंत्री रणबीर गंगवा सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती है। दोपहर 12 बजे अग्रोहा स्थित गोयनका उद्यान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कल मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए हिसार उनके पैतृक आवास मोहना मंडी में रखा गया था। उनके अंतिम दर्शनों को योग गुरु बाबा रामदेव, विश्व हिंदू परिषद के नेता, विधायक चंद्रप्रकाश सहित कई लोग पहुंचे थे। नंद किशोर गोयनका का जन्म 28 सितंबर 1930 को हिसार के आदमपुर कस्बे के गांव सदलपुर में हुआ था।