Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

धार में MD नशे का विरोध, युवक पर हमला:धारदार हथियार से वार, पत्नी ने लगाए कारोबार के आरोप, चार पर केस

INT News15 July 2026 at 09:38 am

धार शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नागर की वाड़ी में कथित एमडी नशे के कारोबार का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि देर रात कई लोग घर में घुस आए और धारदार हथियारों से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घर में घुसकर किया हमला घायल समीर उर्फ लाल पिता सलीम बागवान की शिकायत पर पुलिस ने गोलू पिता इकबाल, आवेश पटेल, सलमान और दद्दू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(ए), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी देर रात घर पहुंचे और धारदार हथियारों से हमला कर फरार हो गए। एमडी नशे का विरोध बना विवाद की वजह घायल इरफान ने बताया कि उसके घर के आसपास रोजाना 15 से 20 युवक कथित रूप से एमडी जैसे नशीले पदार्थ का सेवन करते थे। वह उन्हें कई बार वहां नशा करने से मना कर चुका था। इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। उसका आरोप है कि आठ दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी और लगातार धमकियां दी जा रही थीं। परिवार से भी मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप घायल की पत्नी शबनम ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात 7 से 8 लोग जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने उनके पति के साथ मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए, बच्चों से भी मारपीट की और घर में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके घर के पास रहने वाला एक व्यक्ति क्षेत्र में कथित तौर पर एमडी नशे का कारोबार करता है, जिसके यहां दिनभर संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में चार नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वहीं घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।