Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

युवा हॉकी फाइव्स एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, झारखंड के छह खिलाड़ियों का चयन

INT News15 July 2026 at 09:57 am

Jharkhand Hockey Players: हॉकी इंडिया ने मस्कट में 20 से 25 जुलाई तक होनेवाली पहली युवा हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को भारतीय सब जूनियर पुरुष और महिला टीम की घोषणा की. महिला टीम में झारखंड की पांच खिलाड़ी पुष्पा मांझी, नीलम टोपनो, खिली कुमारी, श्रुति कुमारी, संदीपा कुमारी शामिल हैं. वहीं, पुरुष टीम में आशीष तानी पूर्ति को जगह दी गयी है. यह चैंपियनशिप इसलिए भी खास है, क्योंकि यह पहली एफआइएच अंडर-18 युवा हॉकी फाइव्स विश्व कप के लिए आधिकारिक एशियाई क्वालीफायर है.

पुरुष और महिला वर्ग में सात-सात टीमें करेंगी मुकाबला

टूर्नामेंट में दोनों वर्ग में सात-सात टीमें मुकाबला करेंगी. पुरुष वर्ग में मेजबान ओमान, भारत, पाकिस्तान, ईरान, इराक, सऊदी अरब और बांग्लादेश की टीम चुनौती पेश करेंगी. वहीं, महिला वर्ग में भारत, पाकिस्तान, ओमान, चीन, उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान और ईरान की टीम खेलेंगी. भारतीय महिला टीम का चयन भोपाल और पुरुष टीम का चंडीगढ़ में आयोजित शिविर के बाद किया गया है.

सब जूनियर महिला टीम

गोलकीपर : खिली कुमारी, महक परिहार.

डिफेंडर : नीलम टोपनो, किरण एक्का.

मिडफील्डर : दीया, पुष्पा मांझी, श्रुति कुमारी.

फॉरवर्ड : नौशीन नाज, संदीपा कुमारी, स्वीटी कुजूर (कप्तान).

सब जूनियर पुरुष टीम

गोलकीपर : सावन कुमार, आयुष रजक.

डिफेंडर : करण गौतम, आशीष तानी पूर्ति.

मिडफील्डर : राहुल यादव, रोमित पाल.

फॉरवर्ड : केतन कुशवाहा (कप्तान), प्रह्लाद राजभर, अर्शदीप सिंह, शाहरुख अली.

ये भी पढ़ें:  जज उत्तम आनंद हत्याकांड में दोषियों को राहत नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

ये भी पढ़ें:  चचेरे भाई के साथ भागने की कोशिश में पकड़ी गई विवाहिता, चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग