world
बांग्लादेश में जुलाई में सड़क हादसों में 416 लोगों की मौत, 629 घायल; बाइक से सबसे अधिक दुर्घटनाएं
INT News7 August 2026 at 05:11 pm

ढाका, 7 अगस्त। बांग्लादेश में जुलाई महीने के दौरान सड़क हादसों में कम से कम 416 लोगों की मौत हो गई, जबकि 629 लोग घायल हुए। इस अवधि में देशभर में 458 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी रोड सेफ्टी फाउंडेशन (आरएसएफ) की रिपोर्ट के हवाले से दी।