Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

14 मंडलों की परफॉर्मेंस से गूंजा नवकार नगर:राजनांदगांव का दादा गुरु भक्त मंडल बना महाविजेता, 51 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार

INT News6 September 2026 at 09:28 pm

रायपुर के नवकार नगर स्थित श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवं मणिधारी दादाबाड़ी में चल रहे 11 दिवसीय दादा गुरुदेव एकतीसा भक्ति महोत्सव का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन भक्ति, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। प्रतियोगिता में 14 मंडलों ने हिस्सा लिया और देर रात तक प्रस्तुतियों का दौर चलता रहा। भक्ति और नृत्य प्रतियोगिता में राजनांदगांव के दादा गुरु भक्त मंडल को प्रथम स्थान मिला। मंडल को महाविजेता का पुरस्कार और 51 हजार रुपए की नगद राशि प्रदान की गई। विभिन्न मंडलों ने भक्ति गीतों और नृत्य के जरिए अपनी प्रस्तुतियां दीं। इन मंडलों ने लिया हिस्सा प्रतियोगिता में बीजेएस सीमंधर महिला मंडल, पंख ग्रुप, लोढ़ा विंग्स, जैन-Z, समता युवा संघ, निपुणा अलंकार ग्रुप, मनोहर महिला मंडल महासमुंद, धर्मरक्षक श्री शांतिनाथ मंडल महासमुंद, पुष्प श्री जी बागबाहरा मंडल, जागृति मंडल धमतरी, दादा गुरु भक्त मंडल राजनांदगांव, नवकार म्यूजिकल ग्रुप भखारा, वर्धमान बालिका मंडल राजनांदगांव और संस्कृति महिला मंच भिलाई-3 ने प्रस्तुतियां दीं। पांच निर्णायकों ने किया मूल्यांकन

प्रतियोगिता में पद्मश्री महेश चौहान, गौतम छाजेड़ (खैरागढ़), अंजली चोपड़ा, अंजली गोल्छा और रेखा रायसोनी निर्णायक रहे। निर्णायकों ने मंडलों की प्रस्तुतियों का विभिन्न स्तरों पर मूल्यांकन किया। बंपर ड्रॉ में मिली सोने की चेन

समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए बंपर ड्रॉ भी रखा गया। इसमें भाग्यशाली विजेता का चयन किया गया, जिसे एक ग्राम सोने की चेन दी गई। ड्रॉ की घोषणा के बाद परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। भक्ति के साथ हुआ महोत्सव का समापन

11 दिवसीय महोत्सव का समापन भक्ति और उत्साह के माहौल में हुआ। अंतिम दिन देर रात तक श्रद्धालु मंडलों की प्रस्तुतियां देखते रहे। कार्यक्रम के समापन पर नवकार नगर में दादा गुरुदेव के जयकारे गूंजते रहे।