Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मंडला के शराब गोदाम में युवक-युवतियों का डांस:शराब की पेटियों के बीच पार्टी का वीडियो वायरल; आबकारी विभाग करेगा जांच

INT News11 August 2026 at 04:01 pm

मंडला जिले के अंजनिया स्थित एक कथित शराब गोदाम से पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में दो युवतियों समेत करीब सात-आठ युवक शराब की पेटियों के बीच तेज संगीत पर डांस करते और पार्टी मनाते दिखाई दे रहे हैं। साउंड सिस्टम और कूलर के बीच चल रही थी पार्टी वीडियो में दिख रहे परिसर में कूलर, साउंड सिस्टम और खाने-पीने का पूरा इंतजाम नजर आ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शराब ठेकेदार बाहरी लोगों को बुलाकर इस तरह के आयोजन करते हैं, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है। कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा था ज्ञापन जिले में अवैध शराब बिक्री और मारपीट की शिकायतों को लेकर मंडला नगर कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश रंजन उसराठे के नेतृत्व में हाल ही में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था। कांग्रेस ने बाहरी लोगों की जांच कराने और शराब कारोबार पर नकेल कसने की मांग की थी। प्रबंधक ने बताया पुराना वीडियो, आबकारी विभाग करेगा जांच मामले पर शराब ठेके के प्रबंधक राजेश गुप्ता का कहना है कि वीडियो में दिख रहा प्रतिष्ठान और लोग उनके नहीं हैं, यह पूर्व ठेकेदारों के समय का हो सकता है। वहीं आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद ही पूरे मामले की सत्यता स्पष्ट हो पाएगी।