Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment · झारखंड

JPSC-JSSC Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ भड़के प्रकाश राज, बोले- 'अहंकारी सत्ता का पतन तय'

INT News11 August 2026 at 10:16 am

Prakash Raj on Jharkhand Student Protest: एक्टर प्रकाश राज ने सोमवार को रांची में झारखंड विधानसभा के पास प्रदर्शन कर रहे JPSC और JSSC अभ्यर्थियों पर किए गए कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की आलोचना की.

What Prakash Raj Said: क्या कहा प्रकाश राज ने

प्रकाश राज ने X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे प्रदर्शन स्थल का बताया जा रहा है. वीडियो में पुलिस प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ती और लाठीचार्ज करती नजर आ रही है.

Why .. Why .. Why 💔💔💔 . This brutality will not work anymore.. it will only bring the arrogant power down . #justasking https://t.co/wFBXcvUfdp

— Prakash Raj (@prakashraaj) August 10, 2026

">

वीडियो साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, "क्यों... क्यों... क्यों? यह क्रूरता अब काम नहीं आएगी. इससे सिर्फ अहंकारी सत्ता का पतन होगा. #बसपूछरहाहूं".

Lathicharge on Jharkhand Students: छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज

सोमवार शाम झारखंड विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने तीसरी बार लाठीचार्ज किया. इसके बावजूद छात्र पीछे नहीं हटे और विधानसभा की ओर बढ़ते रहे. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की CBI जांच होनी चाहिए और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा.

Police Used Water Canon, Tear Gas in Jharkhand Protest: प्रोटेस्ट में आंसू गैस, वाटर कैनन का इस्तेमाल

जब बड़ी संख्या में अभ्यर्थी विधानसभा की ओर बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया. यह प्रदर्शन JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की ओर से आयोजित किया गया था. छात्र झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध कर रहे हैं.

पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताई. उनका कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे.

These Actors Supported Jharkhand Protest: इन एक्टर्स ने दिया झारखण्ड स्टूडेंट्स का साथ

झारखण्ड प्रोटेस्ट को एक्टर और गीतकार पीयूष मिश्रा ने रांची जाकर सपोर्ट किया. यह दौरा उस समय हुआ, जब कथित पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन दूसरे सप्ताह में पहुंच चुका था.

पीयूष मिश्रा ने छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने कहा कि छात्र बिना किसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए अपनी बात रख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने फिल्म 'गुलाल' (2009) का लोकप्रिय गीत 'आरंभ है प्रचंड' भी गाया, जिसमें प्रदर्शन कर रहे छात्र भी उनके साथ शामिल हो गए.

पीयूष मिश्रा के अलावा अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया. उनके समर्थन के बाद छात्रों की स्वतंत्र जांच और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को और अधिक चर्चा मिली.

यह भी पढ़ें: Chandrayaan 3 मिशन पर विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे प्रकाश राज, एक्टर ने दी सफाई, बोले- नफरत केवल नफरत देखती है