national · पश्चिम बंगाल
पीएम मोदी के जन्मदिन पर बंगाल में जलाया जाएगा 'आशीर्वाद का दीया', सीएम सुवेंदु ने लोगों से की अपील
INT News16 September 2026 at 12:25 pm

कोलकाता, 16 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पश्चिम बंगाल में 'आशीर्वाद का दीया' जलाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के सम्मान और उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच 'आशीर्वाद का दीया' जलाएं।