world
बांग्लादेश में भगवान राम की प्रतिमा का प्रस्ताव रखने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी पर मानवाधिकार संगठन का फूटा गुस्सा
INT News14 July 2026 at 12:36 pm

ढाका, 14 जुलाई। बांग्लादेश के गाइबांधा जिले के पलाशबाड़ी उपजिला स्थित श्री श्री राधा गोविंदा एवं काली मंदिर परिसर में भगवान राम की 81 फुट ऊंची प्रतिमा के प्रस्तावित निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय प्रशासन ने प्रतिमा निर्माण पर रोक लगा दी है और प्रस्ताव रखने वाले हरिदास चंद्र तरणी दास को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई की कई मानवाधिकार संगठनों ने आलोचना करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताया है।