national · राजस्थान
एटीएम वैन से 51 लाख की लूट का खुलासा: सुरक्षा कर्मियों ने ही रची थी साजिश, दो गिरफ्तार
INT News10 August 2026 at 10:40 pm

जयपुर, 10 अगस्त। राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र में एटीएम वैन से 51 लाख रुपए की लूट के बहुचर्चित मामले का पांचू पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। इसी के साथ पुलिस ने इस लूट की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।