Thursday, 10 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

भारत-श्रीलंका दवा निर्माण साझेदारी को मिलेगा नया आयाम, हाई कमिश्नर ने भारतीय कंपनियों को निवेश का दिया न्योता

INT News9 September 2026 at 11:28 pm

नई दिल्ली, 9 सितंबर। श्रीलंका की भारत में उच्चायुक्त महिशिनी कोलोन ने भारत और श्रीलंका के बीच फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग, निवेश, हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाओं पर जोर दिया है। उन्होंने भारतीय उद्योग जगत से श्रीलंका में निवेश और साझेदारी का आह्वान भी किया।