Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पलवल में उत्कर्ष चौधरी के लिए स्वागत कार्यक्रम:चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले- ये फैसला जनता पर छोड़ा

INT News11 August 2026 at 03:25 pm

पलवल विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे उत्कर्ष चौधरी की राजनीतिक सक्रियता बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में इंद्रपुरी मोहल्ले में उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि वर्ष 2013 में एबीवीपी के माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव जीतने के बाद वर्ष 2014 से पलवल उनका कार्यक्षेत्र रहा है। उन्होंने कहा कि पलवल उनकी कर्मभूमि है और जनता के बीच रहकर सेवा करना उनकी जिम्मेदारी है। विधानसभा चुनाव पर फैसला जनता पर छोड़ा उत्कर्ष चौधरी की पिछले काफी समय से पलवल विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता बनी हुई है। शहर के अलग-अलग इलाकों और विधानसभा क्षेत्र के गांवों में उनके स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में फैसला जनता पर छोड़ रखा है। गौशाला पहुंचकर गायों को चारा खिलाया कार्यक्रम के दौरान उत्कर्ष चौधरी इंद्रपुरी मोहल्ला स्थित गौशाला पहुंचे और गायों को चारा खिलाया। उन्होंने गौसेवा को सबसे बड़ी सेवा बताया। उन्होंने स्थानीय लोगों द्वारा दिए गए सम्मान और स्नेह के लिए आभार जताया। कार्यक्रम का आयोजन रिंकल अमरपुरिया की ओर से किया गया। इस दौरान नगर परिषद पलवल के पार्षद अनिल गोंसाई और पार्षद बॉबी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।