Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पानीपत में फुफेरे भाई ने नाबालिग से किया रेप:पिता की आंख खुली तो गलत काम करता मिला आरोपी, मामा को पीटकर हुआ फरार

INT News7 August 2026 at 04:57 pm

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में रिश्तों को ताक पर रखकर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घर में सो रही मात्र 10 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ उसके अपने ही फुफेरे भाई ने जबरन रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़िता के पिता ने आरोपी को मौके पर रंगे हाथों पकड़ लिया, लेकिन आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और मौका पाते ही अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर समालखा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर में सो रहे थे परिजन, रात 11 बजे की वारदात थाना समालखा पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया कि वह अपनी 10 वर्षीय बेटी (जो छठी कक्षा में पढ़ती है) और दो बेटों के साथ घर में सोया हुआ था। उसी रात उनकी बहन का लड़का भी उनके घर में ही सोया हुआ था। रात करीब 11 बजे जब पिता की अचानक आंख खुली, तो उन्होंने देखा कि उनका भांजा उनकी 10 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ गलत काम कर रहा था। यह मंज़र देखकर पिता के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। पिता के साथ की मारपीट और मौके से हुआ फरार पिता को देखकर और शोर सुन आरोपी घबरा गया। जब पीड़ित पिता ने अपनी बच्ची को बचाने की कोशिश की और आरोपी को पकड़ना चाहा, तो आरोपी ने उनके साथ भी हाथापाई व मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी उन्हें धक्का देकर घर से भाग निकला। घटना के बाद मासूम बच्ची काफी सहमी हुई थी और परिजन भी गहरे सदमे में आ गए। इसके बाद पीड़ित पिता ने बिना देरी किए समालखा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई।