national · दिल्ली
दिल्ली विधानसभा में दवा घोटाले पर हंगामा, ‘आप’ विधायकों को मार्शल ने बाहर निकाला
INT News7 August 2026 at 05:00 pm

नई दिल्ली, 7 अगस्त। दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कथित 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और सत्ता पक्ष के बीच जोरदार टकराव देखने को मिला। दवा घोटाले पर तत्काल चर्चा कराने की मांग को लेकर सदन में विरोध प्रदर्शन कर रहे "आप" विधायकों को मार्शल आउट कर दिया गया। इसके बाद विधानसभा परिसर में पार्टी विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया।