national · उत्तर प्रदेश
यूपी में पूर्ण बहुमत से बनेगी बसपा सरकार, 2007 का जनादेश दोहराएगी पार्टी: सतीश कुमार सिंह
INT News7 August 2026 at 05:02 pm

कैमूर, 7 अगस्त। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक सतीश कुमार सिंह यादव ने शुक्रवार को कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला किया। उन्होंने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव, यूपीआई पर टैक्स की चर्चाओं, कांवड़ यात्रा को लेकर मौलाना साजिद रशीदी के विवादित बयान समेत कई अहम मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी।