entertainment
लाहौर का वो मंच, जब केएल सहगल ने की मदद... फिर गूंज उठी सिद्धेश्वरी देवी की आवाज
INT News7 August 2026 at 05:08 pm

मुंबई, 7 अगस्त। मशहूर गायिका सिद्धेश्वरी देवी की आवाज में दर्द, प्यार और भावनाओं की ऐसी गहराई होती थी कि सुनने वाला खुद को उस संगीत से जुड़ा हुआ महसूस करता था। उन्हें 'ठुमरी की रानी' कहा जाता था। उनकी कला का बड़े-बड़े कलाकारों ने सम्मान किया। उनके जीवन से जुड़ा एक चर्चित किस्सा भी है, जब मशहूर गायक केएल सहगल ने खुद मंच पर आकर लोगों से सिद्धेश्वरी देवी को सुनने की अपील की थी।