world
भारत में नॉर्वे की राजदूत को भाया भारतीय खाना, बोलीं-भारत जल्द बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
INT News18 September 2026 at 05:28 pm

नई दिल्ली, 18 सितंबर। भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर भारतीय खाने की मुरीद हो चुकी हैं। न्यूज एजेंसी के साथ खास बातचीत के दौरान राजदूत स्टेनर ने बताया कि कैसे भारत में उनकी मौजूदगी के दौरान बीते तीन सालों में दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत हुए हैं।