national · उत्तर प्रदेश
नितिन नवीन बोले, कांग्रेस-सपा ने परिवारवाद और ‘बांटो-राज करो’ की राजनीति की
INT News21 September 2026 at 07:28 pm

मेरठ, 21 सितंबर। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की राजनीतिक तैयारियों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। मेरठ में पश्चिमी क्षेत्र के शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए नवीन ने राहुल गांधी से अमेठी के युवाओं को लेकर सवाल किया और आरोप लगाया कि विपक्ष जनता और युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।