Saturday, 19 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दतिया में 48 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फांसी लगाई:परिजन अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; पुलिस ने शुरू की जांच

INT News19 September 2026 at 01:46 pm

दतिया में भांडेर थाना क्षेत्र के सीटोला मोहल्ले में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बन्टी उर्फ हेमंत पुत्र कृष्णानंद मुखरैया के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिस के अनुसार, बराह निवासी गोलू पुत्र राजकुमार को उसकी बहन रंजना उर्फ रुकमणि ने रात करीब 12:30 बजे फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन हेमंत को भांडेर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हेमंत खेती-किसानी करता था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।