Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

हटा में छात्राओं ने पुलिस के साथ निकाली तिरंगा यात्रा:पीएमश्री कन्या और एमएलबी स्कूल की छात्राएं हुई शामिल

INT News11 August 2026 at 04:11 pm

दमोह जिले के हटा में मंगलवार दोपहर पुलिस के साथ पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल और एमएलबी स्कूल की छात्राओं ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्कूल शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए निकली इस यात्रा से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। थाना प्रभारी ने छात्राओं को खिलाई मिठाई हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने तिरंगा यात्रा में शामिल छात्रों का स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। पुलिस और स्कूल स्टाफ ने यात्रा को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। 15 अगस्त के उपलक्ष्य में निकली यात्रा यह तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से 15 अगस्त के उपलक्ष्य में निकाली गई थी। इससे पहले दमोह में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 300 पुलिसकर्मियों ने एक तिरंगा रैली निकाली गई थी। अब जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ऐसी तिरंगा बाइक रैलियां आयोजित की जा रही हैं।