Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

धमतरी एसपी कार्यालय की 7 फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल गिरी:दीवार गिरने से पर्यटन बोर्ड क्षतिग्रस्त, मौके पर कोई मौजूद नहीं था, बड़ा हादसा टला

INT News20 July 2026 at 06:45 pm

धमतरी जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय की करीब 7 फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल सोमवार को अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दीवार गिरने से पास में लगा पर्यटन विभाग का बोर्ड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाउंड्रीवॉल गिरने के दौरान परिसर के बाहर लगा पर्यटन बोर्ड इसकी चपेट में आ गया। बोर्ड पूरी तरह टूट गया और उसे सहारा देने वाले लोहे के एंगल भी मुड़ गए। गाड़ियां और लोग सुरक्षित घटना के समय दीवार के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। वहीं, परिसर के अंदर और बाहर खड़ी कई गाड़ियां भी सुरक्षित बच गईं। इससे किसी प्रकार की जनहानि या वाहन क्षति नहीं हुई। रोज रहती है लोगों की आवाजाही स्थानीय लोगों के अनुसार, एसपी कार्यालय के बाहर प्रतिदिन कई वाहन खड़े रहते हैं और लोग पेड़ों की छांव में बैठकर आराम भी करते हैं। ऐसे में यदि यह घटना भीड़भाड़ के समय होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जांच और मरम्मत की तैयारी घटना के बाद संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल और पर्यटन बोर्ड का निरीक्षण किया जा रहा है तथा आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।