Saturday, 19 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सागर में बस और कार की भिड़ंत, 3 की मौत:गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया पर हुआ हादसा, बस सड़क किनारे खंती में उतरी

INT News19 September 2026 at 01:30 pm

सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर गढ़ाकोटा रोड स्थित चनाटोरिया के पास तेज रफ्तार बस और कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में उतर गई। हादसा देखकर राहगीर मौके पर पहुंचे हादसा होते ही आसपास से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार सवार लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अभी सामने नहीं आई है। खंती में उतरी बस, ड्राइवर मौके से फरार टक्कर के बाद बस सड़क से उतरकर खंती में चली गई। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतकों की पहचान और दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।