Wednesday, 16 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

जालंधर में सांग की शूटिंग में गन कल्चर पर विवाद:DAV कॉलेज में हुई थी निज्जर के सांग की शूटिंग, प्रो. एमपी सिंह ने जताई आपत्ति, डीसी से शिकायत

INT News16 September 2026 at 01:36 pm

जालंधर के DAV कॉलेज में बीते दिनों हुई पंजाबी सिंगर निज्जर के नए गाने की शूटिंग को लेकर विवाद हो गया। शूटिंग के दौरान गन कल्चर को प्रमोट करने पर प्रोफेसर एमपी सिंह ने डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया सहित मैनेजमेंट कमेटी को लेटर लिख कार्रवाई की मांग की है।

जालंधर शहर के ट्यूटर और समाजसेवक प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहा कि वह काफी समय से गन कल्चर के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में शहर के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक DAV में पंजाबी गायक ने गीत को लेकर शूटिंग की। इसके वीडियो सामने आए जिनमें गन कल्चर को प्रोमोट किया गया है। DAV कॉलेज ने दिवंगत सिंगर जगजीत सिंह सहित अच्छे गायक और अफसर दिए हैं। ऐसे में उसी कॉलेज में गायक एलबम की शूटिंग करते हुए गन कल्चर को प्रमोट कर रहा है, जिससे उनका मन आहत हुआ है।

उन्होंने कहाकि पंजाब सरकार और पुलिस गैंगस्टरवाद को खत्म करने पर जोर लगा रही है और पुलिस व सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में कॉलेज के अंदर बच्चों के बीच शूटिंग हो रही है। DAV की मैनजमेंट से भी कई गई शिकायत एमपी सिंह का आरोप है कि कॉलेज के प्रोफेसर ने उनसे कहा कि 6 माह से उन्हें सैलेरी नहीं मिल रही और शूटिंग करने के लिए कॉलेज को पैसे मिल रहे हैं। एमपी सिंह ने कहा कि अगर संस्था को कॉलेज में शूटिंग करने के पैसे मिल रहे हैं, तो वह कहां जा रहे हैं, यह जांच का विषय है। ऐसे में उन्होंने DAV की मैनेजमेंट को पत्र भेजा है और गन कल्चर को प्रमोट करने को लेकर जांच करने की मांग की है।

बोले-गोली चल जाए तो कौन जिम्मेदार

उन्होंने कहा कि अगर शूटिंग के दौरान गोली चल जाए तो कौन जिम्मेदार है। एमपी सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट भी गन कल्चर को लेकर काफी सख्त है। एमपी सिंह ने गायकों से भी अच्छे गाने गाने को लेकर अपील की है। एमपी सिंह ने कहा कि उनकी शिकायत पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।