समाचार · छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल-आयोग और बोर्ड में नियुक्तियां:ममता साहू महिला-आयोग और गौरीशंकर श्रीवास केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के बने अध्यक्ष, 23 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे इंतजार के बाद निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। जारी सूची के अनुसार 13 निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों सहित कुल 23 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास को बनाया गया है, जबकि डॉ. ममता साहू को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं रामलाल चौहान को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष और आनंद निषाद को मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। सरकार ने इसके अलावा शिक्षा आयोग, शाकंभरी बोर्ड, संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर विकास प्राधिकरण, श्रम कल्याण मंडल, गौ सेवा आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग, फिल्म विकास निगम और राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सहित अन्य संस्थाओं में भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की है। काफी समय से इन नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था। सूची जारी होने के साथ ही विभिन्न आयोगों और बोर्डों में नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं। देखिए लिस्ट…