Wednesday, 12 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

'हर सवाल का जवाब देने को तैयार', अमित शाह ने विपक्ष को दी चुनौती, बोले- देर रात तक करेंगे चर्चा

INT News12 August 2026 at 12:34 pm

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को संसद में गंभीर मुद्दे पर चर्चा की चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि विपक्ष दोपहर 2 बजे तक लोकसभा अध्यक्ष को पत्र दे, इसके बाद 3 बजे से चर्चा शुरू की जा सकती है और वह अगले दिन 3 बजे तक सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं.

अमित शाह ने कहा कि संसद में चर्चा के लिए तय नियम और प्रक्रियाएं हैं. उन्होंने विपक्ष की केवल बयान देने की मांग पर कहा कि इतने गंभीर मुद्दे पर सिर्फ बयान देकर चर्चा नहीं हो सकती. संसद में किसी विषय पर विस्तार से चर्चा होती है.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी बना रहे नयी औद्योगिक नीति, बंगाल में निवेश व उद्योग को बढ़ावा देने की तैयारी

रात भर चर्चा को तैयार अमित शाह

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर चर्चा रातभर भी जारी रखी जा सकती है और अगर अध्यक्ष अनुमति दें तो प्रश्नकाल को भी स्थगित किया जा सकता है. शाह ने कहा कि वह पूरी चर्चा के दौरान खुद मौजूद रहेंगे, सभी मुद्दों पर नोट्स लेंगे और हर सवाल का जवाब देंगे.

ये भी पढ़ें: Delimitation: सीएम विजन ने लोकसभा की 543 सीटें फ्रीज करने का प्रस्ताव पास किया

गृह मंत्री ने विपक्ष से कहा कि अब उसे तय करना है कि वह संसद में चर्चा चाहता है या सिर्फ हंगामा करना चाहता है। उन्होंने कहा कि विस्तृत चर्चा से पूरे मामले की सच्चाई देश की जनता के सामने स्पष्ट हो जाएगी।