समाचार · पंजाब
पंजाब के तीन युवक यूगांडा में अगवा:सांसद संधू बोले- चार अगस्त का मामला, 70 हजार डॉलर की डिमांड, केंद्र सरकार से संपर्क में हैं
पंजाब के तीन युवकों को इटली की जगह यूगांडा भेजने व अगवा करने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि युवकों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की जा रही है। वहीं, अगवा करने वाले 70 हजार डॉलर की मांग कर रहे है। अगवा किए गए युवकों की पहचान राकेश कुमार, सुरेंद्र और अवतार के रूप में हुई है। राकेश के पिता कश्मीर लाल ने इस संबंध में सांसद सतनाम सिंह संधू को लिखित शिकायत भेजकर मदद की गुहार लगाई है। सांसद ने भरोसा दिलाया है वह परिवार की हर संभव मदद करेंगे। अब 3 प्वाइंट में जानिए सारा मामला पहले दुबई लेकर गए, फिर कीनिया सांसद ने बताया कि पंजाब के तीन युवकों को कीनिया के युगांडा में अगवाकर किया गयाा। इनमें से एक पिता राकेश कुमार के पिता कश्मीर लाल ने उनसे संपर्क किया। जो जालंधर के पास एक गांव के रहने वाले है। उन्होंने एक लिखित बयान उन्हें भेजा है। उनहेने बताया कि राकेश, सुरेंद्र व अवतार को पहले दुबई ाअैर फिर कीनिया ले जाया गया। वहां परउन्हें अगवा कर किया। पाकिस्तान से जुडे लोगों ने अगवा किया। मैं भारतीय विदेश मंत्रालय व पंजाब डीजपी से संपर्क करने जा रहा हूं। वह इन्हें वापस लेने के लिए संघर्ष करेंगे।
पेमेंट एडवांस में ली, पाकिस्तानी लोगों ने बंधक बनाया
सतनाम सिंह संधू ने बताया कि परिवार के मुताबिक साढ़े नौ लाख में विदेश भेजने की डील हुई थी। एजेंट ने पैसे एडवांस ले लिया था। दो नौजवान उसे दुबई में मिले। जो भी युवक के साथ आरोपियों चंगुल में फंसे है। माता पिता के मुताबिक एजेंट मूलरूप से पंजाब का रहने वाला है। परिवार के एक रिश्तेदार से सपर्क किया गया। एजेंट इस समय इटली में रहता है। वह चार अगस्त को यहां से गए थे। परिवार का कहना है उनके बच्चे को वहां से सुरक्षित निकाला जाए। उनसे सारे पैसे एडवांस में लिए गए थे।
अंतरराष्ट्रीय गिरोह है इसके पीछे परिवार ने बताया दुबई से कीनिया, युगांडा ले जाकर किसी अपहरणकर्ता गिरोह के हवाले कर दिया गया है। आरोप है कि नौजवानों के परिवारों से 70 हजार डॉलर की मोटी रकम मांगी जा रही है। यह एक गंभीर मामला है, जिसमें पीड़ित परिवारों और सूबा सरकार को तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। सरकार को देखना चाहिए कि आखिर किस तरह के लोग पंजाब में बैठकर कैसे अंतरराष्ट्रीय गिरोहों के साथ मिलकर पंजाब को निशाना बना रहे हैं। मेरी ओर से विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क कायम करके इन नौजवानों को सुरक्षित पंजाब लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।