Wednesday, 12 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

समालखा में निकाली हर घर तिरंगा यात्रा:विधायक मनमोहन भड़ाना ने किया शुभारंभ, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

INT News12 August 2026 at 03:52 pm

पानीपत जिले के समालखा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को विधायक मनमोहन भड़ाना के नेतृत्व में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। रेलवे स्टेशन से शुरू हुई इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष से शहर में देशभक्ति का माहौल छा गया। यह तिरंगा यात्रा रेलवे स्टेशन से आरंभ होकर रेलवे रोड, जीटी रोड और अनाज मंडी से गुज़रती हुई विधायक मनमोहन भड़ाना के कार्यालय पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। रास्ते में स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। बीएड कॉलेज के समीप किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष कुहाड़ और शहर महामंत्री नरेंद्र शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर कुलदीप जांगड़ा, संदीप गाल्याण, महेश त्यागी, जोगिंद्र त्यागी, अन्नू, दीपक शर्मा, रविकांत शर्मा, कुलदीप रोहिला, मजीत कंवल, पूर्व सरपंच पवन त्यागी और देवेंद्र त्यागी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। रेलवे रोड- जीटी रोड पर हुआ स्वागत रेलवे रोड और जीटी रोड पर नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल, दीपक चौपड़ा, पार्षद संजय गोयल, पार्षद मनीष बैनिवाल, रेखा गोयल, जगबीर आर्य और अनिल रमन सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा में शामिल प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। विधायक मनमोहन भड़ाना ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यात्रा के सुचारु संचालन के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था हेतु पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे।