समाचार · मध्य प्रदेश
फरार चोर गिरफ्तार, 50 हजार कैश, पायल बरामद:छतरपुर में दो घरों में की थी चोरी, तीन आरोपी पहले जेल भेजे गए
छतरपुर के हरपालपुर थाना क्षेत्र के गुढे गांव में दो घरों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की चांदी की पायल और करीब 50 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गुढे निवासी सुरेंद्र यादव और हरिकुमार यादव के घरों में चोरी हुई थी। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 90/26 और 91/26 दर्ज किए गए थे। पुलिस ने बीएनएस की धारा 331, 305ए और 61(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के राठ थाना क्षेत्र के गालियां निवासी अंकित उर्फ सूरज राजपूत को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसके पास से चोरी की चांदी की पायल और करीब 50 हजार रुपए बरामद किए गए। तीन आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके पुलिस इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों को न्यायालय में पेश किया जा चुका है। चोरी में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। काकुनपुरा चौकी प्रभारी गिरजेश सिंह बुंदेला ने बताया कि चोरी की वारदात 6 जून को हुई थी। उन्होंने बताया कि मामले में तीन आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। अब एक और आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तीन आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।