Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

चार बाइक सवार 20 फीट गहरी खाई में गिरे:दमोह के मड़ियादो में हादसा, दो गंभीर; ग्रामीणों ने निकाला, पिकअप से अस्पताल भेजा

INT News10 August 2026 at 08:37 pm

दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र में सोमवार शाम छतरपुर जिले से एक गमी से लौट रहे चार युवक अनियंत्रित होकर बाइक समेत 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल भेजा गया है। एक ही बाइक पर सवार थे चार युवक जानकारी के मुताबिक, हादसा पाटन गांव के पास हुआ। छतरपुर जिले के कर्री गांव में आयोजित गमी में शामिल होने के बाद सीतानगर निवासी राकेश बसल (34), घोघरा निवासी महेश बसल (26), इमलिया निवासी सर्वेंद्र (27) और घोघरा निवासी फिरत (27) एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। रास्ते में संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे खाई में जा गिरी। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने दिखाया साहस, खाई से निकाला हादसे के बाद खाई से घायलों की चीख-पुकार सुनकर रास्ते से गुजर रहे श्रद्धालु अभिषेक लोधी रुके। उन्होंने बिना देरी किए स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चारों घायलों को खाई से बाहर निकाला और एक पिकअप वाहन का इंतजाम कर उन्हें मड़ियादो स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद दो घायल हटा रेफर मड़ियादो स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने चारों घायलों का शुरुआती इलाज किया। इनमें से राकेश बसल और महेश बसल की हालत गंभीर होने पर उन्हें हटा सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य दो का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।