Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रीवा में पटवारी का रिश्वत लेते हुए VIDEO:महिला बोली- कर्ज लेकर दिया है, काम जरूर कर दीजिएगा; कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए

INT News4 July 2026 at 11:37 am

रीवा जिले के मनगवां तहसील अंतर्गत सिरसा क्षेत्र में पदस्थ पटवारी वीरेंद्र तिवारी का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो शनिवार को सामने आया है। मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कहा है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में पटवारी वीरेंद्र तिवारी एक महिला से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पैसे लेने के बाद पटवारी महिला को काम होने का आश्वासन देते नजर आ रहे हैं। साथ ही महिला से आवेदन देने के लिए भी कहा जा रहा है। बताया गया कि यह पैसे नामांकन की एवज में लिए गए। महिला बोली- मेरा काम कर दीजिएगा

वीडियो में महिला यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि मेरा काम कर दीजिएगा। बहुत कर्ज लेकर मैंने आपको देने के लिए पैसों की व्यवस्था की है। मैं बहुत गरीब हूं। वीडियो सामने आने के बाद लोग मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और कहा है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।