Monday, 14 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रायसेन में बदले 3 SDOP, प्रतिभा शर्मा का तबादला:आकांक्षा तलया, सलिल शर्मा और आशुतोष त्यागी को जिम्मेदारी

INT News14 September 2026 at 08:47 am

मध्यप्रदेश में रविवार रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ। गृह विभाग ने 10 आईपीएस और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों समेत 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को अगले आदेश तक नई जगह पदस्थ किया गया है। तबादला सूची में रायसेन की एसडीओपी प्रतिभा शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, भोपाल भेजा गया है। उनकी जगह टिमरनी की एसडीओपी आकांक्षा तलया को रायसेन एसडीओपी बनाया गया है। प्रतिभा शर्मा करीब तीन साल तक रायसेन एसडीओपी रहीं। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था और अपराध रोकने के लिए काम किया। उनके थाना क्षेत्र में सामने आए कई गंभीर मामलों में उन्होंने कार्रवाई कर उनका निपटारा किया। औबेदुल्लागंज और सिलवानी में भी बदलाव औबेदुल्लागंज एसडीओपी शीला सुराना का भी तबादला किया गया है। उन्हें उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, भोपाल भेजा गया है। उनकी जगह पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक सलिल शर्मा को औबेदुल्लागंज एसडीओपी बनाया गया है। सिलवानी एसडीओपी के पद पर आशुतोष त्यागी को पदस्थ किया गया है। वे सतना से सिलवानी आएंगे। तबादलों के बाद जिले के संबंधित पुलिस अनुविभागों में नए अधिकारी कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।