समाचार · झारखंड
छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा के झारखंड बंद के आह्वान पर नया मोड़ चौराहा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

रामगढ़ ( कुजू) . छात्रों के साथ कथित बर्बरता के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का मंगलवार को कुजू में व्यापक असर देखने को मिला. बंद के समर्थन में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नया मोड़ चौराहा को जाम कर दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार की नीतियों का विरोध किया.
नया मोड़ चौराहा जाम
कुजू के नया मोड़ चौराहा जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. यातायात प्रभावित होने से राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों जाम में फंसे रहे.
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर..झारखंड में छात्र आंदोलन व प्रदर्शन दौरान हुए लाठीचार्ज को देश भर का मुद्दा बनाएगी भाजपा
छात्रों के आवाज को दबाने की कोशिश
भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज दबाने के लिए सरकार द्वारा जिस तरह की कार्रवाई की गई, वह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है. इसी के विरोध में पार्टी ने झारखंड बंद का आह्वान किया है. नेताओं ने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और उनके साथ न्याय करने की मांग की.