समाचार · मध्य प्रदेश
फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो गिरफ्तार:मुरैना में दो माह से थे फरार, देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद
मुरैना शहर में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पिछले दो माह से फरार थे। पुलिस ने उन्हें अंबाह बाइपास के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दो माह से चल रहे थे फरार कोतवाली थाना के अपराध क्रमांक 319/26 में दर्ज मामले के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अंबाह बाइपास के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनूप उर्फ छोटू (25) पुत्र दुलारे सिंह सेकरवार और अखलेश (28) पुत्र दुलारे सिंह सेकरवार निवासी ग्राम तुसीपुरा, थाना देवगढ़ के रूप में हुई है। कट्टा और कारतूस बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। सीएसपी दीपाली चंदेरिया ने बताया कि कोतवाली थाना के अपराध क्रमांक 319/26 में फरार दोनों आरोपियों ने शहर में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं।